विश्वास नगर
विश्वास नगर में AAP प्रत्याशी दीपक सिंगला का दावा

एनपीटी विश्वास नगर
विश्वास नगर: आम आदमी पार्टी (AAP) के विश्वास नगर विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंगला ने कहा कि AAP सरकार ने बीते 10 सालों में दिल्ली में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। 24 घंटे बिजली आपूर्ति, मुफ्त महिला यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, और सरकारी स्कूलों में सुधार जैसे वादे पूरे किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की सरकार को दिल्ली की जनता का भरपूर समर्थन मिलता रहा है। दीपक सिंगला ने विश्वास जताया कि तीसरी बार भी AAP पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी और दिल्ली में विकास कार्य और तेज होंगे।