AAP विधायक सुरेन्द्र कुमार का BJP पर हमला: महिलाओं के सम्मान पर उठाए सवाल

एनपीटी गोकुलपुर
AAP विधायक सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं के लिए ₹2100 की योजना लेकर आई है, लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही है। सुरेन्द्र कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भी सम्मान नहीं करती, तो महिलाओं का सम्मान कैसे करेगी।
उन्होंने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा, “देश में यह पहली ऐसी सरकार है, जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह महिलाओं का सम्मान नहीं करते।” उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा को इसका जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा, “महिलाएं यह तय करेंगी कि वे किसे वोट देंगी। महिलाएं आम आदमी पार्टी को वोट देंगी, क्योंकि यह पार्टी उनके सम्मान और अधिकारों की बात करती है।”
सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी संविधान को तोड़ने और देश के खिलाफ राजनीति करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल धर्म और जातिवाद की राजनीति करती है, जिससे समाज में विभाजन और जातिवाद बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी महिलाओं के हक और उनके सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।