विश्वास नगर
बीजेपी पर हमला, यमुना सफाई का भरोसा

एनपीटी विश्वास नगर
विश्वास नगर: दीपक सिंगला ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दिल्ली की जनता के फायदे के कामों में रुकावट डालती है। यमुना सफाई पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2020 में किए गए वादे को कोविड और नेताओं के खिलाफ झूठे मामलों के कारण पूरा नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि AAP नेताओं को जेल में डालने की साजिश रची गई, लेकिन अदालतों ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले 5 सालों में यमुना सफाई का काम 100% पूरा किया जाएगा और सभी अधूरे वादों को भी निभाया जाएगा।