सीमापुरी: ASP प्रत्याशी अनिल सागर ने BJP और AAP पर लगाए गंभीर आरोप

एनपीटी सीमापुरी ब्यूरो
सीमापुरी विधानसभा से आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रत्याशी अनिल सागर ने NPT दिल्ली के संवाददाता से बातचीत के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) पर सीमापुरी की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।
“BJP के पार्षदों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया”
अनिल सागर ने कहा कि सीमापुरी क्षेत्र में BJP के निगम पार्षदों ने जनता की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा, “BJP के पार्षदों ने सिर्फ एक बार पार्क में पेड़ लगाए और उसके बाद पानी तक की सुविधा नहीं दी। कोई विकास कार्य नहीं हुआ।”
AAP पर वादे तोड़ने का आरोप
AAP पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जब MCD में BJP की सरकार थी, तब AAP ने आरोप लगाया था कि वे सत्ता में आकर साफ-सफाई करवाएंगे और अच्छे पार्क देंगे। लेकिन जब उनकी सरकार आई, तब भी कुछ नहीं बदला। सीमापुरी की जनता को सिर्फ वादों से बहलाया गया।”
“सीमापुरी के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं”
अनिल सागर ने सीमापुरी के निवासियों को भोला-भाला बताते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा, “सीमापुरी के लोग इन झूठे नेताओं का सच पहचान चुके हैं। इस बार जनता इनका मुंह काला करेगी।”
एक साल में समस्याओं का अध्ययन
अनिल सागर ने दावा किया कि उन्होंने बीते एक साल में सीमापुरी की हर समस्या का गहराई से अध्ययन किया है। उन्होंने कहा, “यहां बिजली, पानी, सफाई, और सुरक्षा जैसी समस्याएं गंभीर हैं। महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। मेरी प्राथमिकता इन सभी समस्याओं को हल करना है।”
जनता से बदलाव की अपील
अनिल सागर ने जनता से अपील की कि वे सही फैसला लें और क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए उनकी पार्टी का समर्थन करें। उन्होंने भरोसा जताया कि ASP सीमापुरी की जनता के लिए ईमानदारी से काम करेगी और उनके मुद्दों का समाधान करेगी।