दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगाभारत गठबंधन।प्रथम सूची जारी, आगामी 20 जनवरी को जन घोषणापत्र जारी होगा।

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
नई दिल्ली। भारत गठबंधन की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन
किया गया। बता दें कि भारत गठबंधन 80 से अधिक राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों का गैर मान्यता प्राप्त एक सशक्त समूह है जो पिछले लोकसभा चुनाव से ही सक्रिय है। इसमें से लगभग 27 पार्टियां दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। इस गठबंधन से समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इस गठबन्धन में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़नेवाले दलों में दिल्ली जनता पार्टी , स्वाभिमानपार्टी, नेशनल यूथ पार्टी, एहरा नेशनल पार्टी, भारतीय लिबरल पार्टी, भारतीय महासंघ पार्टी, नेशनल लोक कल्याण पार्टी, आदि प्रमुख है।
प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि भारत गठबंधन दिल्ली विधानसभा चुनाव सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगा व आगामी 20 जनवरी को जन घोषणापत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान
गठबंधन से जुड़ी सभी पार्टियों की आम सहमति से प्रत्याशियों की प्रथम सूची भी जारी की गई। जिसमें द्वारका से रजनीश झा, राजेन्द्र नगर से सरदार इंदर प्रीत सिंह, अंबेडकर नगर से विजेंद्र सोलंकी खटीक हैं।
भारत गठबन्धन के सूत्रधार डॉ सुधीर अग्रवाल, बलदेव राज सूद, रामनगीना जी, इंदर प्रीत सिंह, श्याेदान सिंह, महेंद्र गुप्ता एडवोकेट , एस पी सिंह एवं अभिषेक ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल सभी नागरिक का मौलिक अधिकार है और यह सरकार की जिम्मेवारी है कि यह तीनों सभी नागरिकों को निःशुल्क मुहैया कराए, ऐसा करके हम जनता के ऊपर कोई एहसान नहीं कर रहे बल्कि हम अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करेंगे।
हम सकारात्मक राजनीति में विश्वास करते हैं और शासन प्रशासन में सुचिता पवित्रता पारदर्शिता युक्त तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था परिवर्तन करने हेतु संकल्पवद्ध हैं। हम प्रो पीपल और एंटी एबीसी हैं अर्थात दिल्ली की वर्तमान कुव्यवस्था एवं नारकीय स्थिति के लिए आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी को समान रूप से जिम्मेवार मानते हैं।
हम समाजवाद के पक्ष में एवं पूंजीवाद के खिलाफ हैं। गांधी, लालबहादुर ,विनोबा, सुभाष, भगत सिंह, अंबेडकर, लोहिया, जयप्रकाश नारायण के आदर्श एवं सिद्धांतों को क्रियान्वित करने हेतु समर्पित एवं संकल्पवद्ध हैं, हमारे गठबंधन का नारा है कॉरपोरेट तंत्र हटाएंगे, लोकतंत्र वापस लाएंगे। मुफ्त की रेवड़ी बांटने के बजाय सभी नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधाओं को मुहैया कराएंगे।