गोकुलपुर
गरीब बच्चों की सफलता पर सुरेंद्र कुमार ने व्यक्त की खुशी

एनपीटी गोकलपुर
गोकलपुर: सुरेंद्र कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गरीब बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 25 बच्चों ने NEET क्वालीफाई किया, 5 बच्चों को IIT में प्रवेश मिला, 2 बच्चे PCS अधिकारी बने, और 1 बच्चा IAS बना।
उन्होंने विशेष रूप से उन बच्चों का उल्लेख किया, जो फल और सब्जी बेचने वाले परिवारों से आते हैं। सुरेंद्र कुमार ने कहा, “यह सब शिक्षा के माध्यम से संभव हुआ है। शिक्षा ही गरीबों का सबसे बड़ा सहारा है।”
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपनी सरकार के मंत्रियों और नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी नीतियां गरीबों को सशक्त बनाने में सहायक हैं।