संजय गोयल का केजरीवाल के शासन पर हमला

एनपीटी शाहदरा
शाहदरा: बीजेपी के जिला अध्यक्ष और शाहदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय गोयल ने अरविंद केजरीवाल के 10 साल के शासन को “कुशासन” करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय उन्होंने कई विभागों में भ्रष्टाचार किया। गोयल ने आरोप लगाया कि खुद केजरीवाल और उनके मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार के मामले हैं और वे जेल भी गए हैं। उन्होंने शराब घोटाले, सड़क घोटाले और शिक्षा संस्थानों में गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर चर्चा करने में पूरा दिन निकल सकता है। गोयल ने यह भी कहा कि जनता ने इस बार बीजेपी सरकार बनाने का मन बना लिया है।
केजरीवाल के वादों पर संजय गोयल की प्रतिक्रिया
संजय गोयल ने केजरीवाल के धन की कमी और केंद्र से फंड ना मिलने की दावों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी अच्छे कामों में रुकावट नहीं डालती, जो जनता के लिए फायदेमंद होते हैं। गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनका नाम पूरी दुनिया में सम्मानित है और वे सभी को समान मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी को 20 देशों के राष्ट्रीय नेताओं से सर्वोच सम्मान दीया,जिनमें 10 मुस्लिम देश भी शामिल हैं।